Zindagi

Latest creations related to LIFE By Pratima Thakur.

Thursday, 12 October 2017

जीवन में सकारात्मकता के लाभ

Woman in White Long Sleeve Shirt Standing Near White and Gray House during Daytime
                     आज के इस दौर में दैनिक जीवन में सकारात्मक सोच का होना  बहुत ज़रुरी हो गया है। हर क्षेत्र में मनुष्य पर तनाव का हावी होना आम हो गया है। इसका मुख्य कारण वर्तमान जीवन शैली का अत्यंत जटिल होना है। तकनीक उन्नत होने से जहाँ सुविधाएं बढ़ी हैं , वहीं चिंता एवं तनाव से आत्म-संयम में कमी भी हुई है। छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी व्यक्त करना , लड़ाई करना, यहाँ तक कि दूसरों की जान तक ले लेने में समय नहीं लगता। हताशा एवं उग्रता की यह स्थिति नकारात्मक विचारों के कारण ही होती है।

               
                     नकारात्मक सोच से उबरने का एक ही तरीका है कि अपने मन की इस विकृति को हम स्वयं ही दूर करने का प्रयास करें।अगर स्वयं से कोई गलती हो गई हो तो माफी मांग लें या दूसरों की गलती  हो तो उसे क्षमा करने का साहस करें। इससे मन की कटुता एवं दूषित भाव खत्म होते हैं। अधिक समय तक मन में दुरा भाव रखने से प्रतिशोध की भावना उत्पन्न होती है , किसी भी तरह से सामने वाले की हानि की कामना मन में बार-बार आती है तथा नकारात्मक सोच हममें भी तनाव उत्पन्न करता है ,जबकि अच्छी सकारात्मक सोच व्यक्ति में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी करता है और उसे सफलता की राह की ओर अग्रसर करता है।


                     अपने जीवन में सकारात्मक भाव लाने के लिए हम अगर प्रयास करें तो परिणाम आशानुकूल बेहतर हो सकते हैं-

★ अपनी दिनचर्या में स्वयं एवं अन्य के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।

★ किसी भी समस्या पर परेशान होने के बजाए उसके समाधान पर विचार करें।

★ हर दिन की शुरुआत ईश्वर को धन्यवाद करते हुए करें।

★ किसी जरूरतमंद की मदद करने से उसे तो खुशी मिलती ही है साथ ही स्वयं को भी सुकून मिलता है।

★ असफल होने पर निराश होने के बदले असफलता के कारणों को जानने और उन्हें दूर करने का प्रयास करें।

★ दूसरों की गलती पर उन्हें माफ करने का साहस जुटाएं।

★ तनाव की स्थिति में लंबी लंबी सांसे लें।

★ तनाव दूर करने के लिए कभी भी नशे का सहारा ना लें।


                         उपरोक्त सुझावों को अपनाकर हम अपने जीवन में सकारात्मक भाव ला सकते हैं और इसे खुशगवार बना सकते हैं।

                                                                                     -प्रतिमा 


(This text is 100% pure and self made and has not been copied from anywhere else.)

2 comments: